जिले के लाल नवीन राय को मिला “विद्या सेतु सम्मान”

गाजीपुर। जिले के मुहम्मदाबाद क्षेत्र के शेरपुर ग्राम पंचायत निवासी नवीन कुमार राय ने अपनी उपलब्धियों से जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें “विद्या सेतु सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया है।


     शेरपुर खुर्द निवासी  मिथलेश राय के पुत्र नवीन कुमार को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में, पद्मभूषण राम बहादुर राय, पद्मश्री अशोक भगत और झारखंड (चतरा) के सांसद कालीचरण सिंह ने संयुक्त रूप से “विद्या सेतु सम्मान 2025” से सम्मानित किया।

    दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में शोधरत और दिल्ली विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत नवीन कुमार राय को यह सम्मान नवाचार शोध, उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान और जीवन मूल्यों से समाज को जोड़ने के उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। उनके सम्मान की खबर मिलते ही जिले सहित शेरपुर खुर्द गाँव में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षा और सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों, साहित्यकारों, समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Views: 34

Advertisements

Leave a Reply