नदी में मिला अज्ञात युवक का शव
गाज़ीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मर्दानपुर गांव के समीप मगई नदी में सोमवार को एक युवक का शव देखकर गांव में सनसनी फ़ैल गई।
बताया गया कि नित्य कर्म के लिए जब ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे तो वहां उन्होंने झाड़ी में फंसा युवक का शव देखा। नदी में शव होने की खबर धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई और नदी के किनारे क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। झाड़ियों में फंसे अज्ञात शव को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर आ धमकी। नदी का वह क्षेत्र भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र का होने पर भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे मर्चरी हाउस भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
Views: 79








