रिश्वत की कड़ी, विद्युतकर्मी को लग गयी हथकड़ी

गाजीपुर। विद्युत विभाग के सर्तकता दल द्वारा मुकदमा लिखने/जेल भेजने/जुर्माना लगाने का भय दिखाकर अवैध वसूली करने वाले विद्युत विभाग के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर वसीम अहमद को पुलिस टीम ने शनिवार को रौजा क्षेत्र से तेरह हजार रुपये की रिश्वत लेते धर दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल व स्कूटी बरामद किया।


          पुलिस सूत्रों से बताया गया कि विगत कुछ दिनों से जनता से शिकायत मिल रही थी कि बिजली विभाग के सतर्कता टीम द्वारा विभिन्न जगहों पर चेकिंग के नाम पर, जेल जाने और जुर्माने का भय दिखाकर अवैध तरीके से वसूली की जा रही है। इन सूचनाओं की सत्यता जांचने/परखने हेतु एसओजी/सर्विलांस की टीम व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था । सूचना के पुष्टि होने पर आवेदक आशुतोष दूबे पुत्र साहब दूबे निवासी देवचन्दपुर, थाना रामपुर माझा जनपद गाजीपुर की तहरीर पर  06 सितम्बर को समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पता चला कि वसीम अहमद ने वादी को फोन कर कार्यालय बुलाया और समझौते के नाम पर रिश्वत मांगी थी।        शुक्रवार को छुट्टी के कारण कार्यालय बंद था तो  आरोपी ने वादी को रौजा क्षेत्र में बुलाया। वादी ने यह सूचना एसओजी टीम को दे दी थी। मौके पर पहले से ही पुलिस टीम तैयार थी। जैसे ही पीड़ित ने तेरह हजार रुपये दिए, टीम ने मौके से ही अभियुक्त वसीम राईनी पुत्र स्व. अब्दुल्ला राईनी निवासी ग्राम मियांपुरा पोस्ट सुभाष नगर थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर को ओवर व्रीज मिसरौलिया रोड गाजीपुर से गिरफ्तार कर रिश्वत के 13000 रुपए बरामद कर लिया। अभियुक्त से पूछताछ में  पुलिस टीम को अनेकों अहम् जानकारियां प्राप्त हुई हैं। इस रैकेट में शामिल लोगों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र करते हुए पुलिस विधिक कार्यवाही की तैयारी में जूट गयी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा मय हमराह व प्रभारी स्वाट मय टीम जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 514

Advertisements

Leave a Reply