पंचांग व राशिफल – 05 सितम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 05 सितम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1946
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि त्रयोदशी
नक्षत्र श्रावण
वार शुक्रवार
योग शोभना
सूर्योदय 05:37
सूर्यास्त 18:11
चन्द्रमा मकर
राहुकाल 10:42 – 12:16
अभिजीत मुहूर्त 11:51 – 12:41
आज का राशिफल …………..
मेष
आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार मिलेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण करना आवश्यक होगा। कार्य क्षेत्र व पारिवारिक मामलों में सोच समझ कर निर्णय लेना हितकर होगा। परेशानियों को हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
वृष
आज का दिन लाभदायक है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। बकाये धन के वापस मिलने से घर में हर्षोल्लास रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आज नए अवसरों का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। आज किसी को उधार देने से बचना चाहिए।
मिथुन
आज का दिन मिलाजुला फलकारी रह सकता है। कुछ मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कुछ मामलों में सफलता मिलने में विलम्ब हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अचानक बदलाव हो सकता है जिससे परेशानी हो सकती है। सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रहना होगा। किसी दूसरे के मामलों में हस्तक्षेप से बचना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। परिवार में नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।
कर्क
आज का दिन सामान्य है। कार्य क्षेत्र में परेशानियां उठानी पड़ सकती है। उच्चाधिकारियों से मतभेद हो सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव मिल सकता है। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज नई डील से लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
सिंह
आज महत्वपूर्ण कार्य करने का मौका मिल सकता है। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में बुद्धिमत्ता से निर्णय लेना हितकर होगा। पिछले दिनों से चल रही गलफहमियां दूर होंगी जिससे शान्ति मिलेगी। पारिवारिक मामलों को शान्त वातावरण में सुलझाने का प्रयास करें, फायदा होगा। नौकरी पेशा लोगों ो अतिरिक्त आय मिल सकती है। पारिवारिक सम्बन्धों में मधुरता बनी रहेगी।
कन्या
आज का दिन अच्छा बीतेगा। आज आपको कार्यो में सफलता मिलेगी जिससे आपको मानसिक शांति और आर्थिक मजबूती मिलेगी। आज रूके धन की वापसी संभव है। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा होगी। परिवार में शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से प्रसन्नता होगी।
तुला
आज के दिन ठीक समय अच्छा नहीं है। आज परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। इससे कार्य क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। बाधा आने से कोई काम बिगड़ सकता है जिससे मायूसी होगी। सहकर्मी के साथ मतभेद होने से नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। निवेश में कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लेना होगा। धैर्य और संयम से परेशानियों पर विजय मिलेगी।
वृश्चिक
आज का दिन अच्छा है। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे अवसर का लाभ मिलेगा। रुका धन वापसी का योग है। संतान से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर होने की सम्भावना है।
धनु
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। आज काम में तेजी देखने को मिलेगी। अधूरा काम आपके प्रसासों से शीघ्र पूरे होंगे। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए-नए स्रोत विकसित होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
मकर
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक है। जमीन के धंधे से जुड़े लोगों कोई अच्छी पेशकश से लाभ मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन में समरसता रहेगी और प्रेम जीवन में सहयोगी साबित होगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा होगा। निवेश में लाभ मिल सकता है।
कुंभ
आज का दिन अत्यन्त लाभकारी रहेगा। घर में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी के काम में लाभ मिलने के योग हैं।पारिवारिक जीवन में प्रगाढ़ता आएगी। शिक्षा में सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा। चिंताओं में कमी होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र व नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने बुद्धि और कौशल से हर चुनौतियों का सामना करने में सफल होंगे। परिवार में चल रहे विवाद का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
Views: 164









