अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आरम्भ
गाजीपुर। बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) को मजबूत करने के उद्देश्य से बीआरसी सादात पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण के सन्दर्भ दाता रविन्द्र यादव ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण छात्रों के सीखने की क्षमता को बढ़ाएगा। इससे कक्षा में छात्रों की भागीदारी भी बढ़ेगी। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कक्षा तीन की एनसीईआरटी गणित मेला पुस्तक पर विस्तार से चर्चा की गई। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए भाषा और गणित विषय को सरल बनाने का लक्ष्य रखा गया है। संदर्भदाताओं ने वीणा-1 और गणित मेला से जुड़े प्रश्नों का समाधान किया।
बताते चलें कि प्रथम चरण में दो बैच बनाए गए हैं और प्रत्येक बैच में 54 अध्यापकों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुधीर कुमार यादव, मनोज मिश्रा, रमेश कुमार राय, रंजीत राजभर और मिथिलेश कुमार सहित कुल 108 अध्यापक उपस्थित रहे।
Views: 39









