पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
गाजीपुर। वेलफेयर मिशन ग्रीन वसुन्धरा के अंतर्गत स्व. शेषनाथ पांडेय की पुण्य स्मृति में नगर के गोराबाजार में पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पंकज गुप्ता द्वारा किया गया। तदोपरांत क्लब के लोगों व उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा पौधरोपण किया गया और लगाए गए पौधों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि पंकज गुप्ता ने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषण पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती है। इसके कारण ही ग्लोबल वार्मिंग, महामारी, असमय वर्षा व सूखा, जलवायु परिवर्तन व प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि होती जा रही है। पर्यावरण असंतलन का समाधान अधिकाधिक पौधरोपण ही है। उन्होंने वेलफेयर क्लब के पौधारोपण व उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया है जो अति सराहनीय है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2003 से लगातार चल रहे पर्यावरण मिशन ग्रीन वसुन्धरा अभियान के तहत क्लब प्रति वर्ष पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करता रहा है। कार्यक्रम में जनपद गवर्नर पवन कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, उपाध्यक्ष सत्य देव दूबे, कार्यकारिणी सदस्य अजय यादव गोपी सिंह कुशवाहा की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर अभिषेक प्रजापति, प्रमोद कुमार बिंद, मनोज गुप्ता, राम कुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
Views: 32









