दहेज उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमें के वांछित अभियुक्त को बुधवार को क्षेत्र के नवापुरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।


     इस गिरफ्तार अभियुक्त फैजान पुत्र शमशाद निवासी लच्छू का पुरा पहेतियां थाना जंगीपुर का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय मय हमराह थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 55

Advertisements

Leave a Reply