जोन पुलिस की कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता आरम्भ
आजमगढ़ और बलिया ने मारी बाजी
गाजीपुर। वाराणसी जोन पुलिस की 31 वीं कबड्डी क्लस्टर (महिला /पुरुष) कबड्डी, खोखो, जिम्नास्टिक फेसिंग प्रतियोगिता वर्ष 2026 का उद्घाटन पुलिस लाइन गाजीपुर में किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा विभिन्न जनपदों से आई टीमों द्वारा किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली गई। उन्होंने इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई। इस प्रतियोगिता में गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही व आजमगढ़ जनपद की टीमों ने भाग लिया।
पहला मैच चंदौली एवं आजमगढ़ के मध्य हुआ, जिसमें आजमगढ़ विजेता रही तथा दूसरा मैच जौनपुर एवं बलिया के मध्य हुआ, जिसमें बलिया विजेता रही। इस अवसर पर समस्त टीमों के कोच, प्रतिसार निरीक्षक गाज़ीपुर तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Views: 11









