वांछित अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलायें जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
अपराधों पर नियंत्रण और अपराधियों की सुरागरसी में लगी चौकी प्रभारी बहादुरगंज पुष्पेश चन्द्र दूबे की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त रामनाथ साहनी पुत्र भृगुनाथ साहनी निवासी ग्राम मल्लाह टोला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 11
Advertisements









