नौ दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित 

गाजीपुर। त्योहार पर जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही/विषेश अभियान चलाकर  नमूना संग्रहित किया गया।


       डॉ. दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) व आर.सी. पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में आगामी रक्षाबन्धन के अवसर जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु एकत्रित किया गया। इसमें अमारी गेट दुल्लहपुर स्थित रामसरेख यादव के प्रतिष्ठान जय मॉ दुर्गे स्वीट्स हाउस एण्ड कोल्ड ड्रिंक सेन्टर से डोडा बर्फी का एक नमूना, दुल्लहपुर बाजार स्थित जयसिंह यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स जय हिन्द स्वीट्स एण्ड बेकर्स से छेना मिठाई का एक नमूना, दुल्लहपुर बाजार  स्थित कन्हैया के प्रतिश्ठान मेसर्स कन्हैया स्वीट हाउस से छेना मिठाई का एक नमूना, मधुबन मलिकपुरा स्थित अमन प्रताप सिंह के प्रतिष्ठान मेसर्स अमन स्वीट हाउस से खोया का एक नमूना, सिखड़ी चट्टी स्थित संतोष गुप्ता के प्रतिष्ठान से पेडा का एक नमूना, मेदनीपुर करण्डा के शकुन्तला गुप्ता के प्रतिष्ठान से काला जाम का एक नमूना, आदर्श बाजार स्थित प्रमोद कुमार के प्रतिष्ठान से बर्फी का एक नमूना,  

मेदनीपुर स्थित प्रतिष्ठान मद्धेशिया मिष्ठान भण्डार से बूदी लड्डू का एक नमूना, महरागंज स्थित बालचन्द्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से बर्फी काएक  नमूना संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ.प्र. प्रेषित किये गये। वहीं 

प्रसादपुर छावनी लाईन गाजीपुर स्थित चन्द्रकान्त के प्रतिष्ठान से 23 कि.ग्रा. (बेसन लड्डू, बर्फी, एवं बतीशा) मानव उपभोग हेतु असुरक्षित होने के कारण विनष्ट कराया गया।      

         खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला से जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही में सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों गुलाबचन्द गुप्त, पंकज कुमार कन्नौजिया, अरविन्द प्रजापति, धनन्जय सिंह, विरेन्द्र यादव एवं बिपिन कुमार गिरि की टीम द्वारा की गयी।

Views: 27

Advertisements

Leave a Reply