चोरी के माल व अवैध असलहे संग तीन अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने चोरी के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

     उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दूबे मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को महुवानी मोड़ देवल के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक बैट्री एक्साईड 12 वोल्ट, एक इन्वर्टर,1500 रुपया तथा एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू पासवान उर्फ मनोहर पुत्र गोपाल पासवान निवासी ग्राम देवल थाना गहमर जनपद गाजीपुर, साहिल खान पुत्र इब्राहिम खान निवासी ग्राम दुरहिया जमानियां कस्बा थाना जमानियां तथा मनीष पाण्डेय पुत्र महेन्द्र पाण्डेय निवासी जमानियां कस्बा, हेतिमपुर थाना जमानियां जनपद गाजीपुर रहे। गिरफ्तारशुदा  अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 33


Advertisements

Leave a Reply