सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 357 शिकायतों में से 37 का मौके पर  निस्तारण 

गाजीपुर। जन समस्याओ के निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सैदपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। वहां प्राप्त कुल 38 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। 

         जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 357 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 37 शिकायतों  का निस्तारण किया गया। 

इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 56 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से सात, तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 29 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से तीन, कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 79 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से सात, तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 55 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से पांच, तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 34 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से पांच का एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 66 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। 

      जिलाधिकारी ने आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला विकास अधिकारी, तहसीलदर सैदपुर, क्षेत्राधिकारी सैदपुर एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Views: 31



Leave a Reply