पंचांग व राशिफल – 01 अगस्त 2025

पंचांग व राशिफल – 01 अगस्त 2025


पंचांग

विक्रमी संवत        2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    श्रावण

पक्ष                     शुक्ल पक्ष

तिथि                     अष्टमी 

नक्षत्र                      स्वाति 

वार                       शुक्रवार  

योग                       शुभ 

सूर्योदय                   05:22

सूर्यास्त                   18:42

चन्द्रमा                     तुला 

राहुकाल                 10:44 – 12:23

अभिजीत मुहूर्त         11:57 – 12:50

वास्तु शास्त्र में भोजन करने के लिए दक्षिण दिशा को अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिशा में यम देवता का वास होता है। कहा जाता है कि दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना खाने से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, गलत दिशा में भोजन करने से जीवन दुख, दरिद्रता और परेशानियां बढ़ जाती हैं।जानिए ज्योतिष गुरु पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल 

मेष

आज आपके आध्यात्मिक पक्ष की उन्नति होगी। मन मे धार्मिक भावनाएं बनी रहेंगी लेकिन मन एक जगह स्थिर ना रहने के कारण इसका पूर्ण लाभ नही उठा सकेंगे। आपको आर्थिक लाभ कम लेकिन व्यक्तिगत सम्बंधो में सुधार अवश्य होगा मन शांत रहने से आस-पास के लोग आपके समीप रहना चाहेंगे। 

वृष

आज सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी। वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। संध्या बाद स्थिति सुधरेगी।

मिथुन 

आज के दिन परिवार में आर्थिक अथवा पैतृक संबंधित कार्यो को लेकर तकरार होने की संभावना है किसी बुजुर्ग को मध्यस्थ बना कर ही कोई भी काम करने से सफलता की संभावना अधिक बनेग। महिलावर्ग अत्यंत भावुक रहेंगी किसी काम के लिये मना नही कर सकेंगी। दाम्पत्य सुख में भी वृद्धि होगी। 

कर्क

आज  सरकारी कार्य मे ढील ना दें अन्यथा अधूरे लटके रहेंगे। नौकरी वाले जातक कार्य क्षेत्र बदलने का मन बनायेंगे। आर्थिक लाभ अनिश्चित रहेगा, फिर भी धन संबंधित काम युक्तियो के बल पर बना ही लेंगे। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है।

सिंह

आज धैर्य से कार्य करते रहें संध्या तक संतोषजक लाभ अवश्य मिलेगा। पारिवार में भी आपके विचारो की प्रशंसा होगी, लेकिन केवल व्यवहार मात्र के लिए ही। आर्थिक विषयो को लेकर किसी से विवाद ना करें धन डूबने की आशंका है। गृहस्थ में प्रेम स्नेह तो मिलेगा परन्तु स्वार्थ सिद्धि की भावना भी अधिक रहेगी। 

कन्या

आज धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा, लेकिन उधारी के कारण दिक्कते आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे, फिर भी सतर्क रहें। किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी। 

तुला

आज  सरकार संबंधित कार्य आज ले देकर ही पूर्ण कर पाएंगे। महिलाये केवल खाना पूर्ति के लिए ही धार्मिक कार्यो पूजा पाठ में सम्मिलित होंगी। सामाजिक व्यवहार के लिये मित्र-रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी। 

वृश्चिक

आज धन लाभ के लिये किसी की चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आप अपने कार्यो पर ध्यान दें। आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत मध्यान बाद नरम रहेगी। रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या होगी। बुजुर्गो के पास कुछ समय अवश्य बिताये। 

धनु

आज परिवार में सुख के साधनों की वृद्धि होगी खर्च भी अधिक रहेगा। आध्यत्म अथवा साधना क्षेत्र से जुड़े जातको में अभिमान आएगा। नौकरी पेशा लोगो का आज काम के समय भी मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा। मन में चल रही कामना अतिशीघ्र पूर्ण होने के योग है। 

मकर

आज व्यावसाय की गति मंद रहेगी फिर भी पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाये छोटी बचत से जमा धन खर्च होने पर उदास होंगी, लेकिन पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी।

कुंभ

आज  सामाजिक क्षेत्र हो या पारिवारिक अथवा अन्य सभी जगह आपकी जय होगी। अपरिचित भी आपसे संपर्क बनाने को उत्सुक रहेंगे। महिलाओं का स्वभाव अधिक नखरे वाला रहेगा। इस वजह से हास्य की पात्र भी बनेंगी। रक्त पित्त संबंधित शिकायत बनेगी।

मीन

आज आर्थिक कार्य के आरंभ में कुछ ना कुछ व्यवधान आएंगे धैर्य ना त्यागे परिणाम आशा से अधिक अनुकूल मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग छोटे निवेश से बड़ा लाभ कमाने में सफल होंगे। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बना सकेंगे। घरेलू खर्चो में वृद्धि होगी फिर भी तालमेल बना रहेगा। 

Views: 235

Advertisements

Leave a Reply