मध्यस्थता ! चार जोड़ों का हुआ पुनर्मिलन
गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए चार परिवारों को सुलह समझौते के आधार पर विदाई कराई गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 31 जुलाई को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से सम्बन्धित कुल 17 प्रकरण को सुना गया। जिसमें काफी समय से विवादित चल रहे चार प्रकरण में दोनों पक्षों को बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से बिना किसी दबाव के राजी खुशी से गिले शिकवे भुलाकर विदाई करायी गयी। वहीं चार प्रकरण में मध्यस्थता विफल होने पर विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद की गई। पांच परिवारिक विवाद में कुशलता प्रकट होने के बाद पत्रावली बंद कर दी गई । शेष चार परिवारिक विवाद में मध्यस्थता न होने के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई। सभी प्रकरण के निस्तारण में काउंसलर कमरूद्दीन, पूजा श्रीवास्तव, महिला आरक्षी संध्या ,महिला आरक्षी सोनाली, महिला आरक्षी रागिनी , महिला आरक्षी सबिता, महिला आरक्षी अभिलाषा,आरक्षी शिव शंकर यादव, महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि लोग प्रमुख रहे।
Views: 9









