दो अभियुक्ताओं, दो बाल अपचारी सहित सात चोर गिरफ्तार 

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाली दो अभियुक्ताओं सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अन्य दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का माल, ज्वैलरी, नगदी, व मोबाईल फोन बरामद कर लिया।


          बताते चलें कि गत उन्नीस जुलाई को थाना क्षेत्र करीमुद्दीनपुर के ग्राम उतराँव में अज्ञात चोरों द्वारा वादी दिलीप वर्मा पुत्र वृजबिहारी सेठ के घर में घुस कर ज्वैलरी, नगदी, मोबाईल फोन व अन्य सामानों की चोरी की थी। उसके सम्बंध में थाना पर चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया था। मुकदमें की विवेचना में 31 जुलाई को उपनिरीक्षक दिनेशचन्द्र कौशिक व उपनिरीक्षक रामानन्द यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पहराजपुर के बगीचे से दो अभियुक्ताओं सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए अन्य दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सन्तोष चौहान पुत्र स्व. गुलाब चौहान व उसकी पत्नी संगीता देवी, प्रमिला देवी पत्नी अमरजीत व अमरजीत पुत्र हवलदार तथा किशन डोम पुत्र अमरजीत डोम निवासीगण लट्ठूडीह थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर व दो बाल अपचारी रहे। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पोको कम्पनी का चोरी के मोबाइल सहित अन्य नौ मोबाईल, दो हजार नकद तथा एक चैन पीली धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, दो लॉकेट पीली धातु आदि बरामद कर लिया। बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों/ अभियुक्ताओं व बाल अपचारियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय

Views: 80

Advertisements

Leave a Reply