अवैध असलहे संग हिस्ट्रीशीगटर गिरफ्तार
गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहे संग गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर मनोज राजभर पुत्र निरहू राजभर थाना बहरियाबाद क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर (भोखला), का निवासी है। उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र मय हमराह ने बुधवार को हिस्ट्रीशीटर को गहनी मोड़ से डढ़वल जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज देशी तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया। मनोज राजभर थाना बहरियाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। उसका पुराना आपराधिक इतिहास है। उस पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 63
Advertisements









