हमलावरों ने किराना व्यवसाई को किया घायल 

गाजीपुर। नगर पंचायत सादात के किराना व्यवसाई अनिल जायसवाल (38वर्ष) को दुकान बंद करके घर जाते समय नकाबपोश हमलावरों ने मार पीटकर जख्मी कर दिया।                 


     बताया गया कि सादात नगर पंचायत के वार्ड नौ निवासी किराना व्यापारी छोटेलाल जायसवाल का पुत्र अनिल उर्फ बाबू मंगलवार की रात्रि साढ़े दस बजे दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। जब वह रामलीला मैदान के पास पहुंचा तो वहां घात लगाये पांच छह नकाबपोश हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया और लाठी डंडे से पीटकरने लहुलुहान कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर भाग निकले। सिर और गर्दन पर गम्भीर चोट के कारण वह अचेत हो गया। उसकी जेब में रखा दुकानदारी का पैसा भी गायब हो गया। घायल युवा व्यवसाई को इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सादात सीएचसी पहुंचाया गया। उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोट लगी, जिसे दर्जन भर से ज्यादा टांकें लगें हैं। पीड़ित ने इस घटना में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सादात वागीश विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है, हमलावरों के विरुद्ध र आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Views: 178

Advertisements

Leave a Reply