पैसे के विवाद में खोया विक्रेता की पिटाई
गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी भटनी रेल मार्ग के सादात रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को, खोवा के बकाया पैसे को लेकर एक खोवा विक्रेता को दो हमलावरों ने मार पीट कर घायल कर दिया। खोया विक्रेता के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। उल्लेखनीय है कि सादात क्षेत्र के दौलतनगर निवासी खोवा विक्रेता रिंकू पुत्र रामविलास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खोवा के बकाया पैसे को लेकर ग्राम पहाई निवासी गुड्डू यादव और शिव प्रकाश यादव ने उसे मार पीटा कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष सादात बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Views: 60
Advertisements









