हमलावर अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। जान से मारने की नियत से, धारदार हथियार से हमला करने वाले अभियुक्त को सदर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।


 उल्लेखनीय है कि गत 11 जुलाई को वादिनी श्रीमती शालिनी पत्नी अखिलेश लारेंस निवासी तुलसीसागर चुंगी थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर के लड़के अंकुश लारेंस को अभियुक्त रिजवान अली उर्फ मन्टू राईनी पुत्र नसीम राईनी निवासी तुलसीसागर चुंगी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा धारदार हथियार से हमला करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। वादिनी की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर हमलावर की खोज में लग गयी। इस प्रकरण में दौराने विवेचना रविवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दीन दयाल पाण्डेय, मय हमराह द्वारा अभियुक्त रिजवान अली उर्फ मन्टू राईनी पुत्र नसीम राईनी* निवासी तुलसीसागर चुंगी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर को विकास भवन चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 102

Advertisements

Leave a Reply