दो स्थानों से अवैध असलहे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा .315 बोर मय जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर सुनील यादव पुत्र गुलाबचन्द्र यादव निवासी रजागंज थाना कोतवाली सदर को क्षेत्र के झिंगुर पट्टी के पास से गिरफ्तार किया। जामा तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद होने पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट का अभीयोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
इसी क्रम में सैदपुर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा भी अवैध तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतुस के साथ क्षेत्र के मोहसिनपुर पुलिया के पास से अभियुक्त विनोद प्रजापति पुत्र नन्दु प्रजापति निवासी पौटा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतुस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट का अभीयोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 116









