ढाई लाख रुपए की अंग्रेजी शराब संग तस्कर गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर थाना पुलिस टीम ने करीब ढाई लाख मूल्य की अंग्रेजी शराब / बीयर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।         थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार मय हमराह ने क्षेत्र के ग्राम नगदीलपुर से अठहठा जाने वाले रास्ते के चौराहे से अभियुक्त केशव पटेल पुत्र उमेश चौधरी उर्फ बहादुर चौधरी निवासी ग्राम रेडीया थाना करहगर चौकी बढहरी जनपद रोहतास बिहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 37 पेटी अंग्रेजी शराब / बीयर (कुल मात्रा 353.16 लीटर) के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी में 19 पेटी 8पीएम अंग्रेजी शराब प्रति पेटी 48 पाऊच 180 एम एल कुल मात्रा 164.16 लीटर , आठ पेटी रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब प्रति पेटी 24 पीस 375 एम एल कुल मात्रा 72 लीटर, एक पेटी बलेन्डर प्राईड अग्रेजी शराब प्रति पेटी 24 पीस 375 एम एल कुल मात्रा 09 लीटर तथा नौ पेटी हावर्डस 5000 गोल्ड स्ट्रांग बीयर प्रति पेटी 24 पीस 500 एम एल कुल मात्रा 108 लीटर रहा। बरामद कुल मात्रा 353.16 लीटर और अनुमानित कीमत अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गयी।


Views: 187

Advertisements

Leave a Reply