पच्चीस हजारी इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस टीम ने पच्चीस हजार रुपए के इनामियां वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं।


          बताया गया कि थानाध्यक्ष बरेसर मय हमराह द्वारा थाने पर पंजीकृत उ.प्र. गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित इनामियां अभियुक्त गुड्डु उर्फ नेऊर उर्फ सुभाष पुत्र गूंगा बनवासी निवासी ग्राम बाराचवर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को किसान इण्टर कालेज जवाहरनगर के पास* से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। 

Views: 73

Advertisements

Leave a Reply