पंचांग व राशिफल – 22 जून 2025

पंचांग व राशिफल – 22 जून 2025


पंचांग

विक्रमी संवत        2082 

शक सम्वत           1946  

मास                    आषाढ़ 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                    द्वादशी 

नक्षत्र                    भरणी

वार                        रविवार   

योग                        सुकर्मा 

सूर्योदय                   05:06

सूर्यास्त                   18:50

चन्द्रमा                     मेष

राहुकाल                 17:33 – 19:33

अभिजीत मुहूर्त         11:55 – 12:50

 आज का राशिफल

मेष

 किसी खास व्यक्ति से नई जानकारी और नए अनुभव भी प्राप्त होंगे। अपने काम के साथ-साथ अपनी पसंद की चीजों पर भी ध्यान रखें। आज आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। अपने स्वभाव और जीवनशैली में बदलाव लाकर अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। युवा लोग अपने कार्यों पर ध्यान दें, लापरवाही और आलसृय से बचें।

वृष

आज का दिन उत्तम है।अपनी मेहनत और काम पर भरोसा रखें। किस्मत अपने आप आपका साथ देगी। राजनीतिक और सामाजिक कामों में भी आपका समय बीतेगा और आपके अच्छे संपर्क भी बनेंगे। यदि किसी से कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करें। मुश्किल परिस्थिति में अपने क्रोध पर काबू रखें। आपकी समझदारी और सुझाव से समस्या काफी हद तक हल हो सकती है।

 मिथुन 

 दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार कामों में अच्छा समय बीतेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े  मामले पर ध्यान दें, सफलता मिलने की संभावना है। किसी खास चीज की खरीदारी भी हो सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन आपकी थोड़ी सी सावधानी रिश्तों को खराब होने से बचा सकती है।

कर्क 

आज क्कामों को लेकर नवीन योजनाएं बनेंगी। परिवार के सदस्यों के साथ निवेश से जुड़े कामों पर बातचीत होगी। बच्चों की चिंता रहेगी, लेकिन जल्दी ही इसका समाधान भी हो जाएगा। कोई भी काम करते समय सावधानी बरतना जरूरी है। अपने विचारों में ऊंचा बनाये।

विदेश व्यापार से जुड़े व्यवसाय के लिए अच्छी स्थिति बनी हुई है। कोशिश करते रहें और अवसरों को हाथ से न जाने दें। किसी काम को पूरा करने में सफलता मिलेगी। 

सिंह 

घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा, जिससे किसी भी मुश्किल परिस्थिति में आपका हौसला और आत्मविश्वास बना रहेगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी चीजों में भी रुचि बनी रहेगी। बातचीत में नकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें । बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

 खतरे वाले कामों से दूर रहें। गाड़ी भी सावधानी से चलाएं। इस समय चोट लगने की संभावना बन रही है। 

कन्या 

रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके आत्मविश्वास के सामने आपके दुश्मन हार जाएंगे। बच्चों को प्रतियोगिता से जुड़े किसी काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- रिश्तों को अच्छा बनाए रखने में अपनी भूमिका जरूर निभाएं। साथ ही बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें, लापरवाही न करें। घर परिवार के साथ समय बिताना और उनसे बातचीत करना जरूरी है। सोच-समझकर पैसा खर्च करें।

 अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए कोई आपसे धोखा कर सकता है।  प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। 

तुला 

साझेदारी या रिश्तों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी पुराने मित्र से संपर्क संभव है।

वृश्चिक 

आज कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। ग़लतफहमियाँ बढ़ सकती हैं, इसलिए स्पष्ट संवाद ज़रूरी है। आत्मबल से काम लें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर रक्तचाप या नींद की समस्या से।

धनु 

आज कोई नई शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति दिखेगी। उत्साह में वृद्धि होगी, जिससे कार्यों में गति आएगी। परिवार में तालमेल बना रहेगा। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

मकर 

प्रशासन या सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका फल अच्छा मिलेगा। वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पीठ या मांसपेशियों में खिंचाव जैसी तकलीफ हो सकती है।

कुंभ 

दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। काम में मन लगेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन 

आज मन थोड़ा विचलित रह सकता है। ध्यान और योग से लाभ होगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। नई योजना पर काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। किसी धार्मिक कार्य में सहभागिता हो सकती है।

Views: 196


Leave a Reply