कर्मनाशा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत 

गाजीपुर। गर्मी से निजात हेतु कर्मनाशा नदी में नहाते समय दो सगे किशोरों की डूबने से मौत हो गई।


        बताया गया कि दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी मोहम्मद सेराज खां के दोनों पुत्र रहमान (9 वर्ष) और अरमान (11 वर्ष) गुरुवार की दोपहर कर्मनाशा नदी में नहाने गए थे। उसी दौरान एक भाई गहरे पानी में डूबने लगा तो दूसरा भाई उसे बचाने में गहरे पानी में चला गया और वह भी डूबने लगा। दोनों बच्चों को डूबता देखकर आस पास के लोगो ने शोर मचाया तो वहां मौजूद स्थानीय लोगों नदी में कूदकर किसी तरह दोनों भाईयों को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गये। वहां इलाज के दौरान दोनों भाईयों की मौत हो गयी। दो सगे भाइयों की मौत से परिजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और नायब तहसीलदार पंकज कुमार ने परिवार को ढांढस बंधाया और शासन से हर संभव सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।

Views: 70

Advertisements

Leave a Reply