गोली मारकर फरार तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर में आपसी विवाद में फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम टोडरपुर में लीलावती यादव पत्नी स्वर्गीय जीवित यादव अपने मकान में अपने लड़के रामबाबू यादव व राहुल यादव के साथ रहती हैं। इसी मकान में उनकी विवाहिता पुत्री अंबालिका यादव पत्नी दिनेश यादव उर्फ बबलू यादव भी आकर रह रही थी। विगत तीन माह से इनका दामाद
दिनेश यादव उर्फ बबलू यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी विश्रामपुर थाना करंडा भी आकर रहने लगा था। मंगलवार को दोनों में पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर कहा सुनी हुई तो दिनेश यादवकी तरफ से फायरिंग कर दी। फायरिंग में रामबाबू यादव (32वर्ष)के पीठ में गोली लगी तथा बीच बचाव कर रहे पड़ोसी पीयूष यादव पुत्र राम सहाय यादव उम्र 26 वर्ष के हाथ में भी गोली लगी। गोली चलाने के बाद दिनेश यादव और उसके सहयोगी मौके से भाग निकले दोनों घायल रामबाबू यादव तथा पीयूष यादव को ईलाज के लिए भेजा गया था।
उस सम्बन्ध में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए गुरुवार 19 जून को वांछित अभियुक्त रोहित यादव पुत्र विरेन्द्र यादव निवासी मैनपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, धर्मेन्द्र यादव पुत्र स्व. हरिश्चन्द्र यादव निवासी मैनपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर तथा कमलेश यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी बरियाँ थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को रेलवे क्रासिंग रावल मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त रोहित के पास से एक तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस व स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय व ज्ञानेश्वर सिंह मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 69








