अमेजॉन के सहयोग से रोजगार मेला कल
गाजीपुर। हाई टेक कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट एंड ई- टेक्नोलॉजी हंसराजपुर गाजीपुर में रोजगार मेला का आयोजन 18 जून 2025 को प्रातः दस बजे से किया गया है। विश्व प्रसिद्ध ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन द्वारा विभिन्न पदों पर योग्यतानुसार अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।
संस्थान के निदेशक प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड, फोटो और शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर अपने अनुरुप इच्छित पद पर अपना आवेदन कर सकते हैं।
Views: 133
Advertisements









