सादात क्षेत्र के दो दर्जन युवक आरक्षी पद पर चयनित
गाज़ीपुर। आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती 2023 के अंतर्गत थाना क्षेत्र सादात के विभिन्न गांव से चयनित 24 अभ्यर्थियों को सादात थानाध्यक्ष बागीस विक्रम सिंह नें शुक्रवार को थाना परिसर में शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सभी चयनित प्रतिभागियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने पन्द्रह जून को लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पूर्व प्राप्त आदेशों निर्देशों से सभी चयनित प्रतिभागियों को अवगत कराया।
बताते चलें कि सादात थाने के विभिन्न गांव से 22 पुरुष अभ्यर्थी और 2 महिला अभ्यर्थी का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी पद के लिए हुआ है। सभी चयनित प्रतिभागियों को रविवार को लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होना है। थानाध्यक्ष ने चयनित अभ्यर्थियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर अनुशासित ढंग से बैठेंगे तथा व्यवस्था के अनुसार नियुक्ति पत्र प्राप्त करने पर कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ी अपने-अपने बसों में वापस जायेंगे। इस अवसर पर थानाध्यक्ष नें पुरुष अभ्यर्थियों को सफेद रंग का कैप पहनाया जबकि दो महिला अभ्यर्थियों को महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने सफेद कैप पहनाया। सभी प्रतिभागियों ने प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरुप कार्य करने का आश्वासन दिया।
Views: 246









