गैस टैंकर पलटने से सड़क पर वाहनों की लगी कतारें
गाजीपुर। बिहार के पटना से प्रयागराज जा रहा गैस टैंकर ओवरटेक करने के चक्कर में बुधवार की अलसुबह अनियंत्रित होकर पलट गया।
यह घटना एचएन 31 पर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के शाहबाज कुली के पास घटी। इससे हाइवे पर घंटो जाम लगा रहा। जानकारी के अनुसार गैस टैंकर प्रयागराज जा रहा था। किसी वाहन को ओवरटेक करते समय टैंकर अनियंत्रित होकर शहबाजकुली के पास सड़क पर ही उलट गया। स्थिति अनियंत्रित होते देखकर चालक अजीत यादव निवासी तलिया, जिला भदोही ने टैंकर से कूद कर अपनी जान बचा ली। सड़क पर टैंकर पलटने से गाजीपुर , बलिया- बक्सर मार्ग जाम हो गया और सड़क पर मीलों दूर तक गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार मय टीम मौके पर पहुंच वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर गाडियों को नोनहरा की तरफ से आवागमन चालू कराया। जाम नियंत्रण में आते ही पुलिस ने क्रेन मंगवाकर टैंकर को सड़क से हटवाकर यातायात चालू कराया।
Views: 86








