अवैध गांजे संग तस्कर गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस द्वारा शातिर तस्कर को 11.2 किलो ग्राम गांजा व एक मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।


            बताया गया कि थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान अरसदपुर तिराहे के समीप मऊ से वाराणसी जाने वाले हाईवे के पास से अभियुक्त रंजय कुमार मौर्या पुत्र नन्दलाल मौर्या निवासी ग्राम सिहाचवर थाना गडवार जनपद बलिया को 11 किलो 20 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मादक पदार्थ विरोधी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 125

Advertisements

Leave a Reply