नाली निर्माण में भ्रष्टाचार की होगी जांच 

 

गाजीपुर। देवकली विकास खंड के चाड़ीपुर में सड़क किनारे बन रही नाली के निर्माण में मानक की अनदेखी की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला परियोजना निदेशक ने मामले की जांच और भौतिक सत्यापन कर दो दिन में आख्या मांगी है। 


        उल्लेखनीय है कि सदर विधायक जैकिशन साहू की विधायक निधि से बन रही नाली में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री के उपयोग की शिकायतों के मद्देनजर वास्तविकता की जानकारी हेतु जिला परियोजना निदेशक राजेश यादव ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, गाज़ीपुर को जांच कर दो दिवस में रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया है। परियोजना निदेशक ने स्पष्ट कहा कि जांचोपरांत संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर गुणवत्ता खराब हुई है तो पेमेंट काटा जाएगा।”

      इसके बाद सबकी निगाहें जांच पर टिकी हुई हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करेगा, आसे लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जारी हैं।

Views: 139

Advertisements

Leave a Reply