पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी
जबावी फायरिंग में पुलिस ने बनाया लंगड़ा
गाजीपुर। फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले दो बदमाशों को थाना नन्दगंज एवं स्वॉट टीम ने सोमवार की सुबह, पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त अमन यादव पुत्र अजय सिंह यादव निवासी ग्राम सकरा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर हाल पता ग्राम बरहपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर व अमन यादव पुत्र अंगद यादव निवासी ग्राम बेलसड़ी थाना करण्डा जनपद गाजीपुर से पुलिस टीम ने एक पिस्टल 32 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 32 बोर मय मैगजीन तथा एक नाजायज तमन्चा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर ठबरामद कर लिया।
बताया गया कि अभियुक्तों द्वारा फायरिंग कर सनसनी फैलाने के विरुद्ध गत चार मई को मुकदमा दर्ज हुआ था। उपरोक्त मुकदमें में प्रयुक्त नाजायज असलहा की बरामदगी हेतु सोमवार की प्रातः में थानाध्यक्ष नन्दगंज मय पुलिस टीम व स्वॉट प्रभारी मय टीम द्वारा थाना नन्दगंज से संबंधित दोनों अभियुक्तों को मुकदमा उपरोक्त में प्रयुक्त नाजायज असलहा की बरामदगी हेतु बहद ग्राम बरहपुर अभियुक्तगण के निशानदेही पर बरामदगी हेतु ले गये थे। दौरान बरामदगी दोनों अभियुक्तों द्वारा मौका देखकर पुलिस वालो पर फायरिंग की गई जिसके जवाब में पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ संतुलित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दोनों बदमाशो के बाये पैर में गोली लगी और वह घायल हो गये। उन्हे तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दगंज भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा प्रभारी स्वाट मय टीम जनपद गाजीपुर व थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता मय टीम थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 182








