प्रसूता की मौत मामले में एक अभियुक्ता सहित चार गिरफ्तार 

गाजीपुर। फर्जी तरीके से चिकित्सालय में प्रसव कराने के बाद अत्याधिक रक्तस्राव से प्रसुता की मौत मामले में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए शादियाबाद थाना पुलिस टीम ने वांछित एक अभियुक्ता सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


          बताते चलें कि कान्ता राम पुत्र स्व. भगतु निवासी ग्राम गुरैनी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर की पुत्रवधु श्रीमती कंचन भारती को प्रसव हेतु निजी चिकित्सालय एम.डी. हॉस्पिटल कस्बा कोइरी शादियाबाद में भर्ती कराया गया था। वहां फर्जी चिकित्सकों द्वारा आपरेशन किये जाने से अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण प्रसुता मृत्यु हो गयी थी। इस सम्बन्ध में कान्ता राम ने शादियाबाद थाने में अभियोग पंजीकृत कराया था।

      गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मेन्द्र कुमार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, मनीषा यादव पत्नी धर्मेन्द्र कुमार यादव निवासीगण ग्राम सिकन्दरा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, अजीत यादव उर्फ गोलू पुत्र मनई यादव निवासी ग्राम सराय मनिकराज गोलवापार थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर तथा अजय यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम महरुमपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार साहू मय हमराह थाना शादियाबाद,गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 14


Leave a Reply