कलश यात्रा संग सम्पन्न हुआ काली पूजनोत्सव 

गाज़ीपुर। मनिहारी क्षेत्र के खतिरपुर गांव में स्थित मां काली स्थान पर जन सहयोग से भव्य मन्दिर का पुनर्निर्माण सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुवार को ग्रामवासियों द्वारा गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गांव के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा मन्दिर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवताओं के आह्वान के साथ मां काली का पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की गयी। मन्दिर में मां काली माता की पूजा के साथ ही कुल देवता का पूजा अर्चन कर गांव में खुशहाली की कामना व्यक्त की। इस अवसर पर चंद्रहास कुशवाहा, बब्बन सिंह (प्रधान) अजीत कुशवाहा, चंद्रपाल कुशवाहा  ,शिवकुमार सिंह, अवधेश सिंह, शैलेंद्र  सिंह, आशीष सिंह, चंचल सिंह, दीपक सिंह, अभिषेक कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, पप्पू सिंह, रामजी सिंह, शेरू सिंह, नीरज खरवार, निखिल सिंह, सत्यम सिंह, धनंजय खरवार, प्रिंस, मोनू सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Views: 12


Leave a Reply