शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने, गुरुवार की रात, दौराने मुठभेड़ बाइक सवार एक शातिर बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार घायल बदमाश कमलेश उर्फ़ छागुर यादव पुत्र उमराव यादव उम्र 39 निवासी बड़ागांव थाना सादात जनपद गाजीपुर पर सोलह अपराधिक मामले दर्ज हैं।


      बताया गया कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध  चलाए जा रहे  अभियान के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।इसी क्रम में चौकी प्रभारी भड़सरा मय टीम द्वारा  धरमरपुर तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी‌ तभी भड़सरा की तरफ से पल्सर मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बिना हेलमेट  बैठे हुए आते देखकर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर  बदमाशो द्वारा मोटरसाइकिल पुलिस पर चढ़ाते हुए जमानियां की तरफ भागने लगे। चौकी प्रभारी द्वारा थाना प्रभारी को सूचित करते हुए बदमाशों का पीछा किया गया। इस सूचना पर थाना प्रभारी मय टीम द्वारा बदमाशों को जमानिया पुल की तरफ से आगे बढ़ते हुए घेरने का प्रयास किया गया। अपने को घिरता देखकर ग्राम धरमरपुर पुलिया के पास बदमाश द्वारा पुलिस टीम को निशाना बनाकर दो राउंड फायर किया गया। इस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरछार्थ संतुलित जवाबी फायर किया गया। इससे एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर मौके  से भागने मे सफल रहा। मौके से पुलिस टीम ने एक देसी तमंचा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस 315 बोर व एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करंडा भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी करंडा मय टीम व चौकी प्रभारी भड़सरा मय टीम शामिल रहे।

Views: 16


Leave a Reply