धनन्जय कुमार बने प्रदेश महासचिव
गाजीपुर। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा द्वारा जनपद के कर्मठ और निष्ठावान नेता धनन्जय कुमार मौर्य को पार्टी का प्रदेश महासचिव उतर प्रदेश मनोनीत किया गया है। धनन्जय कुमार मौर्य जनपद के भितरी क्षेत्र के फतेहपुर अव्वल गांव के निवासी हैं। पार्टी के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें नयी जिम्मेदारी दी गयी है।
पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय के प्रभारी राहुल कुमार द्वारा इस सम्बन्ध में मनोनयन पत्र जारी कर इसकी सूचना दी गयी है। धनन्जय कुमार के मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी जनों तथा उनके शुभेच्छुओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
धनन्जय कुमार मौर्य ने पार्टी से मिली नयी जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों तथा पार्टी जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ समर्पण की भावना से निभाता रहूंगा और पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचने में समर्पित रहूंगा।
Views: 8









