गवाह की हत्या के मामले में प्राथमिकी हेतु आवेदन

गाजीपुर। एक जमीनी विवाद के मामले में शबीहा खातून पत्नी लियाकत अली निवासी मछली बाजार, युसुफपुर, गाजीपुर ने पुलिस कप्तान को आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।


       अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके बैनामें की जमीन में दो गवाह मु. फारूक पुत्र अब्दुल गनी साकिन अदिलाबाद परगना मुहम्मदाबाद गाजीपुर व लियाकत अली पुत्र शौकत अली निवासी युसुफपुर मछली बाजार गाजीपुर रहे। प्रार्थिनी के उक्त बैनामे पर मसीह अहमद पुत्र ईसा ने फर्जी आपत्ति लगा दी जबकि वह सहखातेदार भी नही है। बैनामे के एवज में प्रार्थिनी ने फारूक राईनी को 4 लाख खाते में 6 लाख नगद और हिमांशु सिंह को चार लाख चालीस हजार, एक लाख साठ हजार पूरा 6 लाख दिया था। फिर बाद में फारूक की हत्या के बाद परवेज राईनी ने कुटरचित तरीके से वरासत अपने नाम करा लिया जो पूरी तरह फ़र्ज़ी है। प्रार्थिनी ने फारूक की हत्या के मामले में कई लोगों को आरोपी बताते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply