सहायक अध्यापिका डॉ ऋतु श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान
गाजीपुर। कंपोजिट स्कूल डीलिया की सहायक अध्यापिका डॉ ऋतु श्रीवास्तव ने ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025 प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है।
बताते चलें कि राष्ट्रीय सरकारी नवाचारी शिक्षकों की कार्यशाला सुंदर नगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश में 11 जनवरी 2025 को सम्पन्न हुई। इसमें जनपद के कंपोजिट स्कूल डीलिया की सहायक अध्यापिका डॉ ऋतु श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश से प्रतिभाग किया। कार्यशाला में ऋतु श्रीवास्तव ने अपने द्वारा किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण किया। राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला में पुस्तक (पथ) का भी लोकार्पण हुआ जिसमें डॉ ऋतु श्रीवास्तव के किए गए नवाचारों को भी शामिल किया गया है।
राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा शिमला, हिमाचल प्रदेश राजेश शर्मा (आईएफएस) द्वारा डॉ ऋतु श्रीवास्तव को ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। डॉ ऋतु श्रीवास्तव को यह सम्मान शिक्षा साहित्य, भारतीय संस्कृति, शिक्षण ,प्रशिक्षण कार्यशाला राष्ट्रीय संगोष्ठी शोध एवं नवाचार, बालिका शिक्षा पर्यावरण शैक्षिक उन्नयन एवं मानवता के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ ऋतु श्रीवास्तव की इस कामयाबी पर उनके विभागीय कर्मचारियों तथा शुभेच्छुओं ने बधाई दी है।
Views: 10







