स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी प्रासंगिक – कैप्टन मुन्ना सिंह 

गाजीपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज मलिकपुरा एवं महावीर इंटर कॉलेज मलिकपुरा के एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पीजी कॉलेज मलिकपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन प्रोफेसर मुन्ना सिंह अध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग हंडिया पीजी कॉलेज प्रयागराज रहे। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों तथा कैडेट्स ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्राचार्य प्रोफेसर दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सलाह युवाओं को दी। कहा गया कि स्वामी विवेकानन्द एकमात्र ऐसे संत रहे, जो अध्यात्म, दर्शन और देशभक्ति जैसे गंभीर गुणों के साथ-साथ आज भी युवा शक्ति के भी प्रतीक हैं। उनका उद्देश्य अपने देश के युवाओं को रचनात्मक कर्म का मार्ग दिखाकर विश्व में भारत की छवि को निखारना रहा। उन्होंने युवा पीढ़ी में अपनी वाणी, कर्म एवं विचारों से नई ऊर्जा का संचार किया ताकि वे राष्ट्र के प्रति जागरूक बनें। स्वामी विवेकानन्द ने धर्म, अध्यात्म, समाज, दर्शन, चिंतन से विश्व समुदाय को एक नई ऊर्जा से आच्छादित किया जो आज भी एक आदर्श है। युवाओं के लिए उनका व्यक्तित्व और चिंतन आज भी प्रासंगिक है।


     कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स, छात्र छात्राओं के साथ ही साथ आशीष कुमार सिंह,अखिलेश यादव सहित महाविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव कैप्टन प्रोफेसर चंद्रभान सिंह तथा संचालन डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह ने किया।

Views: 10


Leave a Reply