पैंतीस हजार के अवैध गांजे संग तस्कर गिरफ्तार
गाज़ीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस ने 02.250 किलोग्राम नाजायज गाँजा के साथ अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत पैंतीस हजार रुपए बताई गई है। गिरफ्तार गांजा तस्कर रोहन यादव पुत्र अशोक यादव निवासी ग्राम सरया थाना करण्डा जनपद गाजीपुर हाल पता दवोपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को पुलिस ने ग्राम बरहपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके उपर एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कमलेश कुमार थानाध्यक्ष थाना नन्दगंज मय हमराह जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 80
Advertisements