शटर तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का आभूषण 

गाज़ीपुर। चोरों ने शुक्रवार की रात सर्राफा दुकान का शटर तोड़कर सारे आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।                                                    बताया गया कि जखनियां में कस्बे के अजीत कुमार वर्मा की, राज अलंकार मंदिर के नाम से आभूषण की दुकान एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित है। इस दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने शटर तोड़कर अंदर रखें करीब दस लाख रुपए से ज्यादा मूल्य के गहने चोरी कर लिये। सुबह टूटा शटर देख लोगों ने इसकी जानकारी अजीत कुमार वर्मा को दी। चोरी की सूचना पर सारे व्यापारी इकट्ठा हो गये। व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने चोरी की सूचना अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र प्रसाद को दी। चोरी की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भुड़कुडा तारावती यादव व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा बलराम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने आस पास के सीसीटीवी फुटेज को भी चेक किया‌। व्यापारियों का कहना है कि जहां चोरी हुई है ठीक उसके सामने एचडीएफसी बैंक यूनियन बैंक है फिर भी हौसला बुलंद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया,यह पुलिस के लिए  खुली चुनौती है। इस चोरी की घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जायेगा।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply