मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी पड़ी भारी

गाज़ीपुर। इन्स्टाग्राम पर हिन्दू धर्म के भगवान श्री राम पर गलत टिप्पणी कर हिन्दूओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले अभियुक्त को  कोतवाली सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


        बताते चलें कि इस सम्बन्ध में गत छह नवम्बर को को उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ल चौकी प्रभारी गोराबाजार थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर की तहरीर पर कोतवाली में नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त मन्दीप पासवान पुत्र सुरेश पासवान निवासी कठौत गौसपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर उम्र को हेतिमपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। 

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply