मर्माहत पीड़िता ने प्रधान पति तथा उसके साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा
गाजीपुर। प्रदेश सरकार व पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण व महिलाओं/ बालिकाओं की सुरक्षा हेतु क्रियाशील योजनाओं व सेवाओं की जानकारियां साझा कर उनमें सुरक्षा की भावना पैदा की जा रही है। । इसके बावजूद असामाजिक तत्व आज भी महिलाओं पर अत्याचार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसकी बानगी सादात थाना क्षेत्र के सेसुआपार गांव में शुक्रवार की शाम देखने को मिली। गांव की सरोज देवी पत्नी संजीव कुमार ने घर में घुस कर प्रधान पति सुशील राय तथा उसके साथियों पर गाली गलौज और मारपीट कर उसे अपमानित करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि हमलावरों ने मना करने पर पीड़िता की अवयस्क चौदह वर्षीया पुत्री रिमझिम और दस वर्षीय पुत्र अमित मद्धेशिया को भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। बीच बचाव करने पर हमलावरों ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसके पहने कपड़े तक फाड़ डाले।गांव के लोगों के वहां आ जाने से मनबढ़ प्रधान पति शुशील राय जान मारने की धमकी देते हुए अपने साथियों के साथ वहां से चला गया। सरकस प्रधान पति व उनके साथियों के व्यवहार मर्माहत पीड़िता सीधे सादात थाने पहुंची और प्रधान पति तथा उसके साथियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में लगी हुई है।
Views: 8








