पुलिस कप्तान ने बदले कई थानों के प्रभारी 

गाज़ीपुर । जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने जिले के नौ निरीक्षक /उपनिरीक्षक को उनके वर्तमान स्थान से स्थानांतरित करते हुए उन्हें नयी तैनाती दी है।


स्थानांतरण के क्रम में उन्होंने निरीक्षक थाना मरदह योगेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सैदपुर, प्रभारी निरीक्षक सैदपुर विजय प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक मरदह,पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सोनकरको थानाध्यक्ष नोनहरा, प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद रामसजन नागर को प्रभारी निरीक्षक गहमर, प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक कुमार मिश्र को प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर,प्रभारी निरीक्षक दिलदारनगर महेन्द्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद, प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद पवन कुमार उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर, प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर शैलेश कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद, थानाध्यक्ष नोनहरा उपनिरीक्षक वागीश विक्रम सिंह को प्रापर्टी सीजर सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply