ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त करने का असफल प्रयास 

गाजीपुर। असामाजिक तत्वों ने सोमवार को स्वतत्रंता सेनानी एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने के उद्देश्य से गाजीपुर घाट स्टेशन व गाजीपुर सिटी स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर लकडी का टुकडा खडी अवस्था में लगा कर रेल परिचालन को अवरूद्ध करने का प्रयास किया। स्थिति देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया जिससे लकडी का टुकडा इंजन मे फँसकर रगड़ खाते हुए करीब 400 मीटर आगे तक चला गया । इस सम्बन्ध में निशान्त कुमार सिंह पुत्र कन्हैया लाल सिंह (जेई/ पीवे/ गाजीपुर सीटी ) निवासी चौखाखास थाना भुड़कुडा जनपद गाजीपुर द्वारा थाना कोतवाली सदर में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।


       उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.9.2024 को गाडी संख्या 12561 अप स्वतत्रंता सेनानी एक्सप्रेस गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन से गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन के लिए आ रही थी कि जमानियाँ रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे किलोमीटर सं. 126/31-33 के मध्य गाड़ी के चालक द्वारा गार्ड रेल व रनिंग रेल लाईन के मध्य एक लकडी का टुकडा खडे अवस्था मे देख इमरजेन्सी ब्रेक लगाया। उसके बाद भी उक्त लकडी के टुकडा इंजन मे फँसकर रगड़ खाते हुए करीब 400 मीटर आगे तक चले जाने तक चला गया। इस सम्बन्ध में रेलवे एक्ट 1989 बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी जीआरपी मय रेलवे पुलिस बल द्वारा मौका मुआयना किया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है ‌

   बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व ही रेलवे लाइन पर पत्थर रखने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Views: 7

Advertisements

Leave a Reply