बाढ़ पीड़ितों को बांटे गए राशन कीट 

गाजीपुर। खतरे की सीमा को पार कर उफनती गंगा नदी में बाढ के प्रकोप को देखते हुए विकास खण्ड करण्डा के गंगा नदी के तटवर्ती क्षेत्र मे बसे बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन एलर्ट मोड पर है। क्षेत्र के ग्राम पंचायत महबलपुर एवं दीनापुर के कुल चालीस परिवारों को आदर्श बाढ राहत शरणालय प्राथमिक विद्यालय दीनापुर में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं उपजिलाधिकारी सदर ने राशन किट का वितरण कर उनसे स्वास्थ्य की जानकारी ली।


       उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित गॉव के लोगों को राजस्व प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर राशन किट का वितरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त तहसील मुहम्मदाबाद एवं तहसील सेवराई के बाढ प्रभावित गॉव सेमरा में 55, मुबारकपुर में 40 एवं हसनपुरा में बाढ़ प्रभावित परिवारों को तहसीलदार के माध्यम से राशन किट का वितरण किया गया। 

 

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply