अवैध असलहे संग इनामियां पशु तस्कर गिरफ्तार 

  • गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पच्चीस हजार रुपए के इनामियां अभियुक्त को नाजायज देशी  तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस टीम ने  गोवध निवारण अधिनियम के इनामियां वांछित अभियुक्त मिथिलेश कुमार सैनी पुत्र चन्ददेव प्रसाद सैनी निवासी ग्राम बारा बलिदपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ को मुखबिर की सूचना पर दुधौडा-असना मोड़ के पास से सवा दो बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक नाजायज देशी तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस भी बरामद कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही में मशगूल रही। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर, उपनिरीक्षक पल्लवी सिंह, महिला आरक्षी अस्तुति सिह, मुख्य आरक्षी अरुण यादव, आरक्षी राजू कुमार व सनोज यादव थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 11


Advertisements

Leave a Reply