शिक्षक हैं समाज के टॉर्च बियरर
गाजीपुर। गहमर में स्थित राम रहीम महाविद्यालय के प्रबंधक (सेवानिवृत्त ले.कर्नल) रणजीत उपाध्याय बुधवार को स्वामी सहजानंद पीजी कालेज गाज़ीपुर के प्राचार्य प्रो. वी के राय से भेंट कर, उन्हें राजकीय महाविद्यालय गहमर के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार संभालने पर हार्दिक बधाई दी।
प्रो. वी के राय ने कर्नल उपाध्याय को बुके, शाल और मिमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रो. राय ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय का भवन दानवीर कर्नल उपाध्याय की करोड़ों की दान दी हुई भूमि पर ही है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने कर्नल उपाध्याय की भूरि-भूरि सराहना की। एक संक्षिप्त संबोधन में कर्नल उपाध्याय ने कहा कि आर्थिक चकाचौंध की दुनिया में आज समाज सेवा भी फैशन इवेंट्स हो गयी है। ऐसे में शिक्षकों का आगे आना आवश्यक है क्योंकि शिक्षक ही सही मायने में टॉर्च बियरर हैं। इस अवसर पर प्रो. अवधेश नारायन राय, प्रो. अजय राय, डॉ. कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ. विलोक सिंह, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, डॉ. रामधारी राम, संजय राय, डॉ. वी के ओझा, डॉ. सतीश पाण्डेय, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. सतीश राय आदि उपस्थित रहे।
Views: 9







