तबादला एक्सप्रेस में सवार हुए सत्रह आईपीएस अधिकारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के सत्रह अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नवीन तैनाती दी गयी है। मात्र 24 घंटे के भीतर आईपीएस स्थानांतरण की दूसरे सूची जारी होने से विभाग में हड़कंप मच गया।
जारी सूची के अनुसार, प्रताप गोपेन्द्र यादव को पुलिस अधीक्षक पीटीसी. मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। इसी प्रकार अवधेश सिंह को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ, आरती सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, अंकिता शर्मा को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर, चन्द्रकान्त मीना को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, साद मियों खॉ को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, सूरज कुमार राय को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा, सैय्यद अली अब्बास को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट आगरा, मनीष कुमार शान्डिल्य को सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, राहुल भाटी को सेनानायक, यू०पी०एस०एस०एफ०, लखनऊ,अनिल कुमार यादव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, अभिषेक भारती को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज, संदीप कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक, रेलवे गोरखपुर, संतोष कुमार मीना को सेनानायक, 02वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, लखन सिंह यादव को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, ओम प्रकाश यादव को पुलिस अधीक्षक, पी०टी०सी०, सीतापुर और दयाराम को पुलिस अधीक्षक, सी०बी०सी०आई०डी०, लखनऊ के पद पर स्थानांतरित किया गया है। देखें सूची
Views: 7








