शान से फहरा तिरंगा, विविध कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्पन्न
गाज़ीपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जनपद में श्रद्धा और विश्वास के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शिक्षण संस्थानों सहित विभिन्न कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण कर वीर सपूतों के बलिदान को याद किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनेकों शिक्षण संस्थानों में संस्था प्रमुख द्वारा झंडारोहण कर देश के अमर शहीदों को नमन कर उनके आर्दशों का अनुकरण करने की सीख दी गई।
आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह* के अवसर पर कारागार मंत्री उ0प्र0 दारा सिंह चौहान द्वारा राइफल क्लब में ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईराज राजा की उपस्थिति में वहाँ लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया व विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
राइफल क्लब से लंका मैदान तक माननीय मंत्री जी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पुलिस के जवान व अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा यात्रा में प्रतिभाग किया गया। यह यात्रा राइफल क्लब से प्रारम्भ होकर लंका मैदान गाजीपुर में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर, एसडीएम सदर क्षेत्राधिकारी नगर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सहजानंद पीजी कालेज में विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ वी के राय ने कहा कि आज उन महान आत्माओं का पुण्य स्मरण कर कृतकृत्य होने का दिन है, जिन्होंने अपने खून-पसीने से स्वतंत्रता के वृक्ष को सींचा, जिसकी छाया तले आज हम स्वच्छंदता और सुरक्षा का अनुभव कर रहे हैं।
इसी क्रम में पीजी कॉलेज मलिकपूरा,शबरी पीजी कॉलेज सिखड़ी, महावीर इण्टर कालेज मलिकपुरा, मालवीय इण्टर कालेज सिखड़ी, विमला रमाशंकर पीजी कालेज युसूफपुर, कम्प्यूटर हाईटेक कालेज हंसराजपुर, संत निरंकारी सत्संग भवन बहरियाबाद पर देश की आजादी के साथ ही रूह की आजादी का जश्न मुक्ति पर्व के रूप में मनाया गया। शाखा प्रमुख अमित सहाय ने कहा कि आज के दिन विश्व में निरंकारी मिशन मुक्ति पर्व मनाते हुए उन संत- महापुरुषो को श्रद्धा, सुमन अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं, जो अपना सम्पूर्ण जीवन सतगुरु के चरणों में समर्पित कर ब्रह्मलीन हो गए।
इस कड़ी में समता इंटर व पीजी कॉलेज सादात में प्रबंधक इंजी. सभाजीत सिंह, कृष्ण सुदामा पीजी कॉलेज मरदापुर में सह निदेशक धर्मेन्द्र यादव, मां काली आदर्श आईटीआई एवं पब्लिक स्कूल शिशुआपार में प्रबंधक प्रद्युम्न राय, केदार फौजदार पीजी कॉलेज गुरैनी शादियाबाद में प्रबंधक सुरेन्द्र यादव, जामिया बहरुल ओलूम बहरियाबाद में प्रबंध निदेशक अब्दुल वाजिद अंसारी पप्पू, शैलेष महाविद्यालय शैलेष नगर सादात में प्रबंधक संजय कुमार यादव पप्पू, हाफिज अब्दुल मन्नान अंसारी शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बहरियाबाद में प्रबंधक डा. नेसार अंसारी, जेडी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन चैनपुर में प्रबंधक डा. विजय बहादुर यादव, बाबा गजाधर दास महिला पीजी कॉलेज आतमपुर छपरा में प्रबंधक विवेक यादव, बापू महाविद्यालय सादात में प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह, लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन रायपुर में प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव, एसबीआई सादात पर शाखा प्रबंधक विवेक कुमार, सीएचसी सादात पर अधीक्षक डा. यशवंत गौतम, यूबीआई मुख्य शाखा पर प्रबंधक विजय कुमार, थाना सादात में एसओ संतोष कुमार राय, मंडी समिति में विपणन निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में लालसा इंटरनेशनल स्कूल रायपुर के बच्चों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली और ‘हर घर तिरंगा’ का नारा दिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम्, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हर घर तिरंगा, एक देश एक माटी, हिमाद्रि तुंग श्रृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती के नारों और गीत से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। प्रधानाचार्य महेश मिश्रा, लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन/प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव ने प्रत्येक भारतीय को आजादी के मर्म समझने और जाति, धर्म को भूलकर एक देश एक माटी का संकल्प लेने का आह्वान किया।
वहीं 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मित्रसेन प्रधान अंत्येष्टि स्थल मां गंगा तट सुल्तानपुर पर डोमराज आशिक ने झंडारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज के फहराते ही वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस जिंदाबाद, महात्मा गांधी अमर रहें,शहीदे आजम भगतसिंह अमर रहें,गंगा मैया के जयकारों से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को स्थापित कर दिया।राष्ट्र गान के पश्चात हुई गोष्ठी में वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी प्रधान ने कहा कि हमें इस स्थल की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखना है। हम मां गंगा को प्रदूषण से बचाकर बड़ी राष्ट्र सेवा कर सकते हैं। अत्यंत दुखद घड़ी में लोग यहां आते हैं इसलिए उनकी भावनाओं का ध्यान रखते हुए ही शवयात्रियों से व्यवहार करें।
पूर्व प्रधान डा. अविनाश प्रधान ने कहा कि राष्ट्र मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हजारों करोड़ रुपये व्यय कर रहा है। हम एक नागरिक के रुप में इस अंत्येष्टि स्थल से नमामि गंगे अभियान में योगदान दे रहे हैं। अपने निर्माण के बाद दस हजार से अधिक शवों को गंगा में विसर्जित होने से रोका गया है। शवों को जलाकर तब अंत्येष्टि की जाती है। यह यहां के लोगों की बड़ी राष्ट्र सेवा है। ऐसे ही प्रयासों और योगदान से राष्ट्र मजबूत और विकसित होता है। उन्होंने कहा कि यहां से लाभ कमाएं लोभ न पालें। जनसेवा का भाव मुख्य रहे जो अब तक रहा है। सेवा भाव रहने पर पुण्य के साथ आर्थिक लाभ भी मिलेगा। यहां से जुड़े लोगों को मां गंगा ने बहुत कुछ दिया है। बगैर मांगे भी मिलता है। संतोष के साथ सेवा की भावना रहे। सतीश दास के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर रामाधार डोम,बिरजू डोम,गुरु डोम,गुड्डू डोम,फगुनी डोम,राम प्रवेश दास,मोहन पांडेय, अरविंद यादव,धीरज यादव,सत्येंद्र यादव, अरविंद प्रधान, संतोष प्रधान आदि मौजूद रहे।
Views: 6









