मिस्टर गाजीपुर का ख़िताब संदीप कुमार के नाम

गाज़ीपुर। मिस्टर गाज़ीपुर जिला स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के शहनाई पैलेस मैरिज हॉल में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।


        प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ एके मिश्रा द्वारा हनुमान जी की आरती और वंदन के उपरांत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी सदर सुधाकर पांडेय एवं शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय उपस्थित रहे।

         प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगों की वाहवाही बटोरी। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर संदीप कुमार को मिस्टर गाजीपुर के ख़िताब से नवाजा गया। वहीं दूसरे स्थान पर मिस्टर मसल्स मैन का खिताब चंदन कुशवाहा को मिला‌। तीसरे स्थान पर मिस्टर प्रोग्रेसिव मैन का खिताब सज्जाद इब्राहिम को मिला।

        प्रतियोगिता का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के प्रतिनिधि संजीव सिंह बॉबी  एवं डॉ राजकुमार चौबे ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में डॉ राजेश राय, डॉ अवनीश मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह यादव, रमेश यादव, डॉ चंद्रभान चौबे शमशेर खान,रामप्रवेश कुशवाहा संजय सिंह,अभिलाष राय , दिलीप कुशवाहा, मिथलेश राठौर, विनीत चौहान श्याम प्रवेश कुशवाहा, आजाद राइनी प्रशांत राय भीम, संजीव राय,सरसिज सिंह ,श्याम पाल का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता का संचालन हरेंद्र विक्रम ने तथा धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन अंतराष्ट्रीय खिलाडी अमित राय ने किया। 

Views: 3

Advertisements

Leave a Reply